प्रिया वारियर ही नहीं ये एक्ट्रैसेस भी बोल्ड सीन और हॉट अदाओं से रातोंरात हो चुकी हैं पॉपुलर

2/16/2018 1:29:21 PM

मुंबई: साउथ एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्रिया मलयालम फिल्म ओरु अदार लव (Oru Adaar Love) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। उनकी फिल्म जून में रिलीज होने वाली है। गूगल सर्च में प्रिया  ने दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोन तक को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब रातों-रात किसी एक्ट्रैस को इतनी मशहूरी मिली हो। ऐसा पहले भी होता रहा है।

PunjabKesari

1. डिंपल कपड़िया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में फिल्म बॉबी से की थी। इतनी कम उम्र में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं डिंपल अपनी इस पहली ही फिल्म से चर्चा में आ गई थीं। एक ही फिल्म ने उन्हें करोड़ों फैंस दे दिए थे।

PunjabKesari

2. राज कपूर के डायरैक्शन में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली ने मंदाकिनी को कुछ ही समय में बॉलीवुड ही नहीं, देश भर में पहचान दिला दी थी। इस फिल्म में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। उनका झरने में सफेद कपड़ों में नहाने वाला सीन आज भी पॉपुलर है। फिल्म बॉक्स पर भी हिट साबित हुई थी और मंदाकिनी भी, लेकिन उसके बाद उनकी कोई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

PunjabKesari

3. जीनत अमान हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। लेकिन 1978 का समय उनके लिए कुछ ऐसा रहा कि हर तरफ उन्हीं के नाम की चर्चा थी। इस साल 22 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम। राज कपूर के डायरैक्शन में बनी इस फिल्म को हिंदी फिल्मों का पहला किस सीन देने का श्रेय भी दिया जाता है। फिल्म में शशि कपूर ने जीनत अमान को किस किया था। इस सीन के बाद जीनत अमान का नाम इस बोल्ड फैसले के लिए काफी समय तक जाना जाता रहा। हालांकि फिल्म में इस तरह के बोल्ड सीन फिल्माने के लिए राज कपूर की आलोचना भी हुई थी।

PunjabKesari

4. नेहा धूपिया अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2003 में कयामत-सिटी अंडर थ्रेट फिल्म से किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी मिली फिल्म जूली से। इस फिल्म में नेहा ने वेश्या का रोल निभाया था। एक लड़की जिसका न तो किसी को नाम मालूम था, न ही उसकी पहली फिल्म के बारे में...वो जूली के एक पोस्टर से रातों-रात घर-घर में मशहूर हो गई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News