रातोंरात स्टार बन प्रिया प्रकाश की बढ़ी डिमांड, एक फिल्म के मांगे इतने करोड़

2/17/2018 10:00:24 AM

मुंबई: साउथ एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर को अब कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। एक साउथ वेब पोर्टल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर निखिल सिद्धार्थ की अपकमिंग मूवी के लिए मेकर्स ने बतौर एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश को अप्रोच किया है।

PunjabKesari

माना जा रहा है कि इस रोल के लिए प्रिया ने 2 करोड़ रुपए की डिमांड की है। प्रिया की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 मिलियन (35 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। माना जा रहा है कि ये इंडिया के फास्टेस्ट ग्रोइंग इंस्टाग्राम अकाउंट्स में से एक है।

PunjabKesari

प्रिया की फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने 'मनिक्या मलरया पूवी' के 25 सेकंड की वीडियो क्लिप 9 फरवरी को इंटरनेट पर वायरल हुई थी। तब से अब तक इस गाने को इंटरनेटर पर करीब 1.6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनकी इस क्लिप को महज 24 घंटे में ही 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा व्यू और 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News