प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में भारत से जाएगा यह खास गिफ्ट

5/18/2018 10:39:18 PM

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की 19 मई को अमेरिकी एक्ट्रैस मेगन मर्केल से शादी कर रहे हैं। इस शाही शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रॉयल वेडिंग के लिए एक बेहद स्पेशल केक भी बनवाया गया है। जिसे छह लोगों की टीम ने मिलकर पांच दिन में बनाया है। इस केक की कीमत ही 45 लाख रुपए है।

बता दें ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी में एक उपहार मुंबई के मशहूर डब्बेवालों की ओर से भी होगा। उन्होंने दूल्हे के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी खरीदी है। अपनी दैनिक गतिविधियों पर विराम लगाते हुए डब्बेवालों ने मध्य मुंबई के लाल बाग इलाके से पारंपरिक मराठी साड़ी और कोल्हापुर का मशहूर पेठा खरीदा, जो विभिन्न रंगों में आता है। उन्होंने प्रिंस हैरी के लिए केसरी रंग की पगड़ी भी खरीदी। हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की शादी में मुंबई के डब्बेवालों को आमंत्रित किया गया था।
PunjabKesari
प्रिंस चार्ल्स की वर्ष 2003 में मुंबई यात्रा के दौरान डब्बेवालों और शाही परिवार के बीच खास रिश्ता तब स्थापित हुआ था, जब प्रिंस ने डब्बेवालों के काम करने के तरीके से खुश होकर उनकी तारीफ की थी। इसके बाद वर्ष 2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की शाही शादी में उन्हें आमंत्रित किया गया था।
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि इस शाही शादी में 256 करोड़ खर्च किए जाएंगे। नए जोड़े को दुनिया भर की नामी शख्सियतें बेशकीमती तोहफे देने की तैयारी में हैं। वहीं भारत की ओर से गिफ्ट में एक खास बैल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीटा (PETA) इंडिया की तरफ से ये तोहफा दिया जाएगा। इस बैल का नाम 'मेरी' है। इस नाम को मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी के नामों को मिलाकर बनाया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News