तैयार रहें- कल सूर्योदय के साथ पधार रही हैं ''रानी पद्मावती'' बनीं दीपिका पादुकोण

9/20/2017 8:08:21 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली के साथ तीसरी फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। इसके चलते दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर हेंडलर पर पद्मावती का लोगो जारी किया है। दीपिका ने पद्मावती का लोगो बड़े कही भव्य अंदाज में पेश किया। ट्विटर पर दीपिका ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘रानी पद्मावती पधार रही हैं, कल सूर्योदय के साथ।’ फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी होंगे।

संजय लीला भंसाली की ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शाहिद फिल्म में दीपिका के पति यानी राजा रतन सिंह की भूमिका निभाएंगे। रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका अदा करेंगे।

खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली की अगली पीरियड ड्रामा फिल्म 'पद्मावती' का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी हो सकता है। दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में बड़ी भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह ने भी ट्वीट किया, 'रानी पद्मावती पधार रही हैं... कल सूर्योदय के साथ।' दोनों ही कलाकारों ने ट्वीट के साथ फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया। खास बात यह रही कि दोनों ने ट्विटर पर फिल्म के फर्स्ट लुक की जानकारी हिंदी में दी। 

 

रणवीर के अलावा शाहिद कपूर, राजा रावल रत्न सिंह का किरदार निभाएंगे। वहीं, दीपिका इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News