ये बॉलीवुड एक्टर बाबा रामदेव के रियालिटी शो में आएंगे नजर

8/23/2017 12:34:04 PM

मुंबई: योग गुरु बाबा रामदेव अब म्यूजिकल शो 'ओम शांति ओम' लेकर आ रहे हैं। इस शो में एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा, म्यूजिक कम्पोजर शेखर रावजीआनी और सिंगर कणिका कपूर जज की भूमिका में नजर आएंगे। बाबा रामदेव इस शो के महा जज होंगे। सोर्स की मानें तो इस शो में एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम जुड़ गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं। इस शो का शुभारंभ  रणवीर होस्ट करेंगे और इसके बाद के एपिसोड अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे। रणवीर इस शो में अपनी ही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सॉन्ग गजानन पर परफॉर्म करने वाले हैं। शो में 14 कंटेस्टेंट्स होंगे। ये शो बाकी म्यूजिक शो से अलग डिवोशनल म्यूजिक पर बेस्ड होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News