32 सालों में इतना बदल गया रईस मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का LOOK
3/28/2018 5:56:55 PM
मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने हाल ही में श्लोका की सगाई गोवा में हुई। हालांकि, ये फंक्शन सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के लिए ही था।
वहीं भारत के सबसे अमीर घराने की बहु नीता अंबानी अपनी लाइफ स्टाइल की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपनी महंगी साड़ियों की वजह से हमेशा सुर्खियों में ही रहतीं हैं। इतना ही नही बताया जाता है कि नीता शादी से पहले मात्र 800 रूपए की नौकरी करती थीं।
शादी ने समय काफी स्लिम-ट्रिम थी नीता
1985 में नीता अंबानी की शादी मुकेश अंबानी से हुई थी। इस समय नीता की उम्र 21 साल थी। शादी के समय वे काफी स्लिम-ट्रिम थी, लेकिन बाद में उनका वजन तकरीबन 90 किलो तक बढ़ गया था।
हालांकि, बाद में उन्होंने अपना वजन कम किया। अब उनका वजन तकरीबन 57 किलो है। उन्होंने अपनी कई रियर फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।
आम आदमी की तरह जीना पसंद है
हमेशा लाइम लाइट में रहने वाली नीता अंबानी की लाइफ वैसे तो ग्लैमर से भरी है। पर बहुत कम लोगों को पता है कि वे असल जिंदगी में एक आम आदमी की तरह ही लाइफ बिताना पसंद करती हैं।
उनकी लाइफ में भी उसी तरह अप एंड डाउन्स हैं जैसे एक आम आदमी की जिंदगी में हो सकते हैं।