नेट की ड्रैस पहन पहुंची पार्टी में ये एक्ट्रैस, मेहमानों ने शर्म से झुका ली नजरें

3/20/2017 1:58:13 PM

 लंदन: ब्रिटिश मॉडल निकी ग्रहम शनिवार को हॉलीवुड एक्टर कयरन हायलर की बर्थडे पार्टी में पहुंची। वह अपनी बोल्ड ड्रैस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पार्टी में उन्होंने जो ड्रेस पहनी हुई थी उसे देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया।यह पार्टी लंदन के एक आलीशान रेस्‍त्रां में रखी गई थी। निकी यहां वैंप लुक में नजर आईं। उन्होंने नेट की काले रंग की ड्रैस पहन रखी थी। साथ ही डार्क मेहरून लिपस्टिक लगाई हुई थी।

बता दें कि निकी की ड्रैस नेट की थी इसलिए उनके अंडर गार्मेंट्स बाहर से साफ-साफ दिखाई दे रहे थे। वो जैसे ही पार्टी में पहुंची तो कुछ लोगों ने तो नजरें झुका लीं तो कुछ उन्हें घूरने लगे। निकी ने हाई हील्स के साथ गले में काले रंग का चौकर भी पहना हुआ था। हालांकि निकी की ड्रैस देखकर कयरन जरूर सरप्राइज हुए होंगे। निकी और कयरन काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर पार्टीज करते हुए साथ देखे जाते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News