राजकुमार राव की फिल्‍म ''न्‍यूटन'' को रिलीज होते ही मिल गई है ऑस्कर में एंट्री

9/22/2017 3:40:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' रिलीज होते ही फेमस गो गई है। 'न्यूटन' को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री मिली है। 'न्‍यूटन' एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी पर आधारित फिल्‍म है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सलैक्शन कमिटी ने शुक्रवार को ये घोषणा की है। ऑस्कर के लिए पेश की गई 26 फिल्मों में से न्यूटन का चयन किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव ने न्यूटन का किरदार निभाया है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। सलैक्शन कमेटी के इस फैसले पर राजकुमार राव ने भी इस लेकर ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है।

PunjabKesari

बता दें कि फिल्म 'न्यूटन' का मुकाबला स्वीडन की फिल्म 'द स्क्वायर', जर्मनी की 'इन द फेड', कंबोडिया की 'फर्स्ट दे किल्ड माई फादर', पाकिस्तान की 'सावन' से होगा। 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजेल्स में होगा। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों और आलोचकों दोनों की तरफ से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म के डायरैक्शन और सिनेमेटोग्राफी की काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा डायलॉग्स भी प्रभावित करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इलेक्शन वोटिंग जैसे गंभीर मुद्दे को फिल्में काफी रोमांचक तरीके से पेश किया गया है। राजकुमार राव की उम्दा एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News