Oscar के लिए गई राजकुमार राव की फिल्म ''न्यूटन''

9/22/2017 6:55:49 PM

मुंबईः महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि 'न्यूटन' आंख खोलने वाली फिल्म है और इसे देखना चाहिए। अमिताभ ने शुक्रवार को ट्वीट कर फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि 'न्यूटन' वास्तविकता दर्शाती है। इस बीच फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कन्फर्म किया कि ये फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर में जाएगी। ऑस्कर 2018 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में न्यूटन को भेजने की घोषणा के बाद फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि वह सातवें आसमान पर हैं क्योंकि फिल्म को बहुत ईमानदारी के साथ बनाया गया है।

PunjabKesari

अमित मसुरकर निर्देशित फिल्म में मुख्स किरदार निभा रहे 33 वर्षीय राव ने कहा कि उनको इस बात की आशा है कि न्यूटन के साथ मुझो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं हर बार कुछ अलग कर रहा हूं और मैं हर फिल्म के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं। आशा है कि न्यूटन के साथ मुझो अधिक अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलेगी।

 

अभिनेता ने फिल्म में ईमानदार सरकारी क्लर्क की भूमिका निभाई है और छतीसगढ़ के संघर्ष प्रभावित इलाके में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना चाहते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News