आलिया पर खूब प्यार बरसा रहीं रणबीर की मां नीतू कपूर, शेयर तस्वीर पर किया ये कमेंट
5/14/2018 12:10:36 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' बॉक्स अॉफिस पर खूब धमाल मचा रही है। हाल ही में आलिया ने मदर्स डे के खास मौके पर मां सोनी राजदान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘हैल्लो ब्यूटीफुल मॉम, यह आपका दिन है। आज और हमेशा।
वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया के पोस्ट पर ‘AWWW’ का कमेंट किया और यह भी कह दिया है कि वो उनकी सबसे पसंदीदा हीरोइन हैं। इस कमेंट को देखकर तो साफ लग रहा है कि नीतू आलिया को बेहद पसंद करती हैं।
रणबीर और आलिया इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन की ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले शेड्यूल के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।
बीते दिनों दोनों एक साथ सोनम कपूर और आनंद अहूजा की रिसेप्शन पार्टी में एक साथ पोज देते हुए नजर आए। उनकी केमेस्ट्री देखेत ही बन रही थी। वैसे रिसेप्शन पर एक दूसरे का हाथ थामें हुए दोनों एक साथ काफी अच्छे भी लग रहे थे।
बता दें कि रणबीर के साथ आलिया का रिश्ता ना जोड़ने के लिए नीतू कपूर के पास कोई खास वजह भी नहीं है। आलिया इस समय बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लोग उनकी अदाओं और एक्टिंग के दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।
वो जो भी फिल्म करती हैं, वह सुपरहिट हो जाती है। साथ ही उन्होंने अपने छोटे से करियर में ही अलग-अलग तरह के इतने किरदार किए हैं कि वो अपनी ही नहीं बल्कि अपनी सीनियर एक्ट्रेस को भी टक्कर देने लगी हैं। अब देखना बाकि है कि रणबीर और आलिया का रिश्ता आगे क्या रंग लाता है।