अनजान लड़की को पत्नी बताने पर नवाजुद्दीन ने भेजा फिल्मफेयर को नोटिस

3/20/2017 11:32:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस समय फिल्मफेयर मैग्जीन पर काफी गुस्सा आ रहा है। दरअसल मैग्जीन के एक लेख में उन्हें किसी अज्ञात महिला के साथ दिखाया गया है। जिसमें कहा गया है कि एक्टर उन्हें डेट कर रहे हैं। इसी लेख की वजह से रईस के मजूमदार साहिब नाराज हो गए हैं और उन्होंने मैग्जीन को कानूनी नोटिस भेज दिया है। उनका मानना है कि इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि उनके और उनकी पत्नी अंजली सिद्दीकी के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। आर्टिकल में इस अनजान लड़की को नवाज की पत्नी बताया गया था। 8 मार्च 2017 को यह आर्टिकल फिल्मफेयर मैगजीन में छपा था।

नवाजुद्दीन ने यह नोटिस मानहानि का आरोप लगते हुए भेजा है। अभिनेता का आरोप  है कि इस तस्वीर और आलेख की वजह से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। 

लोगों में उनकी शादी को लेकर भ्रम कि स्थिति उत्पन्न हुई है। इस खबर कि वजह से  लोग समझ रहे हैं कि नवाजुद्दीन अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस खबर कि वजह से लोग उनसे तरह तरह के अनैतिक और हास्यास्पद सवाल पूछ रहे हैं। इन सवालों की वजह से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News