बिकिनी में नजर आई बिग बी की नातिन, फ्रैंड के साथ कर रही है छुट्टियां एन्जॉय
6/6/2017 5:48:44 PM
मुंबई: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार भी उनकी बीच पर वेकेशन एन्जॉय करते की फोटोज सामने आई है। इस फोटो में वे बीच पर फ्रैंड के साथ बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। नव्या फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं।
बता दें कि नव्या अक्सर फ्रैंड्स के साथ पार्टी एन्जॉय करती स्पॉट हुईं हैं।
नव्या की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ भी अच्छी ट्यूनिंग है। कई बार फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते दोनों की फोटोज भी सामने आई हैं। वहीं, 19 साल की नव्या मां श्वेता बच्चन नंदा के साथ पार्टी और डिफरैंट फैशन इवेंट में भी नजर आती हैं।