इस TV सीरियल से फेमस हुई थी ये एक्ट्रैस, अब US में हैं सेटल

10/19/2017 12:35:49 AM

मुंबईः स्टार प्लस का शो 'नव्या' तो आपको याद ही होगा, सीरियल में 'नव्या' का लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रैस सौम्या सेठ 17 अक्टूबर, 1989 को बनारस में जन्मी थीं। उनकी जिंदगी के बारे में बात करें तो सौम्या की जिंदगी में एक नई ख़ुशी दस्तक देने वाली है। जी हाँ, सौम्या जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों खुद इसकी जानकारी दी थी।

 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।  सौम्या सेठ इस समय अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं।

 

बता दें कि सौम्या सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड अरुण कुमार से इसी साल के शुरू में शादी की थी। उनकी शादी अमेरिका के एक बीच रिसॉर्ट पर शाही अंदाज में हुई थी। अरुण अमेरिका में पैदा हुए हैं और हॉलीवुड इंडस्ट्री में ही सक्रिय हैं।

 

शादी के बाद से सौम्या भी अमेरिका सेटल हो चुकी हैं। सौम्या सेठ ने स्टार प्लस के शो 'नव्या' में लीड रोल कर नाम कमाया था। इसके बाद वे सोनी टीवी के शो 'दिल की नजर से खूबसूरत' में नजर आईं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News