Nach Baliye: फर्स्ट एपिसोड में दिव्यंका ने किया एेसे डांस, भारती बनी सबसे महंगी कंटेस्टेंट

3/26/2017 4:07:32 PM

नई दिल्ली: रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 8' स्टार प्लस पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे ऑनएयर होगा। ये शो 2 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है। हाल ही में शो का फर्स्ट एपिसोड शूट किया गया, जिसमें जज सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सभी पार्टिसिपेंट्स ने परफॉर्मेंस दी।  इस बार 10 जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। शो के जज टेरेंस लुईस, मोहित सूरी और सोनाक्षी सिन्हा हैं। इस बार शो की थीम 'रोमांस वाला डांस' रखी गई है। 

खबरों के मुताबिक कॉमेडियन भारती सिंह और उनके ब्वॉयफ्रैंड हर्ष लिम्बाचिया इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं। भारती हर एपिसोड के 30 लाख रु. चार्ज कर रही हैं। इतनी बड़ी रकम ने उन्हें सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बना दिया है।

बता दें कि पार्टिसिपेशन के लिए भारती से चैनल ने काफी रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद उन्होंने शो के लिए हां की थी। दरअसल भारती के ब्वॉयफ्रैंड थोड़े शर्मीले हैं आैर उन्होंने कभी पहले डांस नहीं किया है। ऐसे में उन्हें राजी करना थोड़ा मुश्किल रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News