MOVIE REVIEW: ''तेरा इंतजार''

12/1/2017 10:51:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन और अरबाज खान की फिल्म 'तेरा इंतजार' आज रिलीज हो गई है। ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इसे राजीव वालिया ने डायरैक्ट किया है जबकि अमन मेहता और बिजाल मेहता ने इसे प्रोड्यूस किया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में और कुछ हिस्से कच्छ और मॉरिशियस में शूट किए गए हैं। बेजश्री फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म में जहां पहली बार अरबाज और सनी लियोन की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं सुधा चंद्रन, आर्य बब्बर और गौहर खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म में आपको सनी की बोल्डनेस ही नहीं बल्कि अपने प्यार के लिए भटकती हुई लड़की भी नजर आएगी। कहानी रौनक (सनी लियोन) और राजीव (अरबाज खान) की है। राजीव बिना देखे ही रौनक की तस्वीर बना देता है जो एकदम असली लगती है। जब रौनक अपनी यह तस्वीर देखती है तो चौंक जाती हैं। जब वो इसके बारे में राजीव से पूछती हैं तो वो कहता है कि जो उसके सपनों में आती है उसने उसी लड़की की तस्वीर बनाई है।

इसके बाद रौनक और राजीव की प्रेम कहानी की शुरुआत है। दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा रहने और प्यार की कसमें खाते हैं। मगर अचानक राजीव गायब हो जाता है बाद में पता चलता है कि उसकी मौत हो गई है। इसी बीच कुछ लोग रौनक की इस हालत का फायदा उठाने की कोशिश करते हुए उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं। मगर राजीव की आत्मा बीच में आकर अपने प्यार को बचाती है और साथ ही अपने हत्यारों से बदला लेती है।

अब सवाल उठता है कि आखिर किसने और क्यों राजीव को मारा? क्या सनी अपने प्रेमी को ढूंढने में सफल हो पाएगी? आखिर क्यों राजीव की मौत के बाद उसे कुछ लोग परेशान करते हैं? यही फिल्म की कहानी है। यह कहानी कुछ हद तक आपको अजय देवगन की फिल्म टार्जन द: वंडर कार की याद दिलाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News