MOVIE REVIEW : ''मिसिंग''

4/6/2018 3:55:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी और एक्ट्रैस तब्बू की फिल्म 'मिसिंग' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। फिल्म की कहानी सुशांत दुबे (मनोज बाजपेयी) और उनकी पत्नी अपर्णा (तब्बू) की है। दोनों अपनी 3 साल की बीमार बच्ची तितली के साथ रात के एक बजे मॉरीशस के एक रिजॉर्ट में चेक इन करते हैं। सुबह जब दोनों की आंख खुलती है तो पता चलता है कि तितली गायब है। काफी खोजबीन के बाद पुलिस अफसर राम खिलावन (अन्नू कपूर) को बुलाया जाता है। पुलिस की पड़ताल में दंपति के बारे में अजीब सी बातें सामने आती हैं। सुशांत पुलिस को बताता है कि तितली का कोई अस्तित्व नहीं है जबकि अपर्णा मानसिक बीमारी की शिकार है, जिसके कारण उसने एक काल्पनिक तितली की कहानी गढ़ ली है। इतना ही नहीं जैसे-जैसे पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ती जाती है, कहानी उलझती जाती है। एक वक्त ऐसा भी आता है जब पुलिस को पति-पत्नी के आपसी रिलेशन पर भी शक होने लगता है। क्या वाकई तितली नाम की कोई बच्ची है? अगर है, तो वह कहां गायब हो गई? हसबैंड-वाइफ में कैसे रिलेशन है? क्या पुलिस इस गुत्थी को सुलझा पाती है? इन सवालों को जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।


फिल्म में तब्बू ने बेहतीन एक्टिंग की। फिल्म में इमोशन में साथ उनके कई वेरिएशन देखने को मिले। वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस और हर किरदार को बखूबी निभाती है। वहीं, मनोज वाजपेयी ने भी अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है। अन्नू कपूर थोड़े ओवर एक्टिंग करते नजर आए।


फिल्म का डायरैक्शन और कहानी दोनों ही बहुत कमजोर है। फिल्म की कहानी में आगे क्या होने वाले है ये पहले ही समझ में आ जाता है। फिल्म बेहद धीमी है जो देखने वालों को बोर करती हैं। फिल्म का संगीत भी बेहद कमजोर है। फिल्म में संगीत, कहानी के फ्लो के मुताबिक नहीं है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News