MOVIE REVIEW: ''फिंरंगी''

12/1/2017 10:43:52 AM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'फिंरंगी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी आपको अंग्रेजी शासन काल में ले जाएगी। जब भारत पर अंग्रेजों का शासन हुआ करता था और वो भारतीयों को अपना गुलाम बना रहे थे। उस दौर में जहां एक तरफ लोगों के मन में अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह की भावना पनप रही थी। वहीं एक शख्स था जिसके लिए अंग्रेज बुरे लोग नहीं थे। यह था मंगा (कपिल शर्मा) जो वैसे तो किसी लायक नहीं था लेकिन उसकी लात में जादू था। वो जिसे लात मार दे उसकी कमर का दर्द ठीक हो जाता था। इसी बीच उसे अपना प्यार सरगी (इशिता दत्ता) मिलती है। दोनों अपने प्यार को शादी में बदलना चाहते हैं लेकिन सरगी के दादा लाला जी (अंजन श्रीवास्तव) अंग्रेज के नौकर से अपनी पोती की शादी करने से साफ इंकार कर देते हैं। इसके बाद अंग्रेज मंगे के गांव को खाली करने का आदेश देते हैं। जिसके बाद सभी गांववालों का गु्स्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। लोग मंगे को साथ ना देने के लिए कोसते हैं। यहां से कहानी एक नया मोड़ लेती है और कपिल भी आजादी की लड़ाई में लोगों का साथ देते हैं। क्या सरगी और मंगे एक हो पाएंगे? क्या गांववाले अंग्रेजों के शासन से मुक्त हो पाएंगे? यही है फिल्म की कहानी।

क्या सरगी और मंगे एक हो पाएंगे? क्या गांववाले अंग्रेजों के शासन से मुक्त हो पाएंगे? यही है फिल्म की कहानी। कप‍िल अपने च‍िरपर‍िच‍ित अंदाज में हैं और उनके चेहरे को देखते ही हंसी आ जाती है। इश‍िता दत्‍ता, मोन‍िका ग‍िल, इनामतुल्‍लाह ने भी प्रभावी अभ‍िनय क‍िया है। राजीव ढिंगरा ने कहानी लिखने के साथ ही इसका निर्देशन भी किया है। इस फिल्म में तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता दत्ता और मोनिका गिल अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के जरिए कपिल प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। 

कॉमेडियन की यह बेशक दूसरी फिल्म है लेकिन वो टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा हैं। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसी वजह से उम्मीद है कि यह फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन पिछले दिनों एक्टर ने अपने नाम के साथ कई विवादों को जोड़ा है, जिसकी वजह से लोगों के बीच उनकी नकारात्मक छवि बनी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News