MOVIE REVIEW: ''ए जैंटलमैन''

8/25/2017 12:34:39 PM

मुंबई: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ए जेंटलमैन' आज रिलीज हो गई है। ये फिल्म डायरैक्टर राज एंड डीके की है। इसमें सिद्धार्थ पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल करते नजर आ रहे हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार का भी फिल्म में अहम रोल है। फिल्म की कहानी यू.एस. में शुरू होती है, जहां गौरव (सिद्धार्थ मल्होत्रा) एक कंपनी में काम करता है। गौरव के पास घर तो है, लेकिन शादी के लिए लड़की की तलाश है। इसी बीच वह काव्या (जैकलीन फर्नांडीज) से प्यार करने लगते है। हालांकि, काव्या गौरव के सीधेपन के कारण उससे प्यार नहीं करती। काव्या को ऐसा लड़का चाहिए, जो एडवेंचरस लाइफ जीता हो। कुछ सालों बाद कंपनी के असाइंमेंट पर गौरव को मुंबई आना पड़ता है। लेकिन यहां वह तब मुसीबत में फंस जाता है, जब वह हमशक्ल ऋषि (सिद्धार्थ) की तलाश कर रहे कर्नल (सुनील शेट्टी) के लोगों के हत्थे चढ़ जाता है। दरअसल, ऋषि एक गुंडा है, जो कर्नल के सीक्रेट मिशन पर काम करता है। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसकी वजह से वह उसका साथ छोड़ना चाहता है। गौरव कैसे खुद को कर्नल के लोगों से बचाता है? क्या उसे काव्या मिल पाती है और ऋषि के साथ उसका कनेक्शन क्या है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

PunjabKesari

राज एंड डी.के. ने कमाल का डायरैक्शन है। लोकेशंस और उन पर शूटिंग का स्टाइल गजब है। साथ ही कैमरा वर्क कमाल का है। एक्शन सीक्वेंस शानदार हैं। हालांकि, कहानी उलझी हुई है, जिसपर काम किया जा सकता था। फिल्म के डायलॉग्स भी कुछ खास नहीं हैं। इसके अलावा, स्टोरी काफी अर्बन है, जो क्लास ऑडियंस को पसंद आएगी। पिछली फिल्मों के मुकाबले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेहतर काम किया है। हालांकि, इसे आउटस्टैंडिंग परफ़ॉर्मेंस नहीं कहा जा सकता। जैकलीन को देखकर लगता है कि अभी भी उन्हें अपनी एक्टिंग पर काम करने की जरूरत है। सुनील शेट्टी का काम ठीक-ठाक है, जो और बेहतर हो सकता था। इसके अलावा, दर्शन कुमार और हुसैन दलाल समेत बाकी को-एक्टर्स का काम अच्छा है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर गजब का है। लेकिन गाने इतने अच्छे नहीं हैं कि देर तक याद रखे जा सकें।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News