Movie Review 'जॉली LLB 2'

2/10/2017 5:51:05 PM

मुंबई: डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म 'जॉली LLB 2' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, अन्नू कपूर, सयानी गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को म्यूजिक मुंज मुसिक, मीत ब्रदर्स, चिरंतन भट्ट ने दिया है। 

फिल्म की कहानी लखनऊ का रहने वाला जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली यानी अक्षय कुमार एक वकील के लिए काम करता है। उसकी ख्वाहिश है कि कोर्ट में उसका खुद का चैम्बर हो। वह पत्नी पुष्पा पांडे यानी हुमा कुरैशी और बेटे के साथ खुशहाली से जिंदगी बिताता है। हंसी-खुशी भरी उसकी जिंदगी में हिना सिद्दीकी यानी सयानी गुप्ता की एंट्री होती है, जिसके पति का एनकाउंटर पुलिस करती है। 

हिना का वकील बन जॉली ये फर्जी एनकाउंटर का केस लड़ने को तैयार होता है। कानून के खिलाफ क्या वह सच साबित करने में कामयाब होगा? क्या वह हिना को इंसाफ दिला पाएगा? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News