Movie Review: जब हैरी मेट सेजल

8/4/2017 4:52:21 PM

स्टार- 2.5/5

स्टार कास्ट  -शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अरु कृष्णांश वर्मा, चंदन रॉय, एवलिन शर्मा
डायरेक्टर-  इम्तियाज अली

मुंबई यह कहानी टूरिस्ट गाइड हैरी यानि शाहरुख खान और एक गुजराती लड़की सेजल (अनुष्का शर्मा) की है। कहानी की शुरुआत यूके से होती है जहां सेजल अपने फियोन्से से इंगेजमेंट करती है। जब इस कपल को वापस इंडिया लौटना होता है तो सेजल की सगाई वाली रिंग खो जाती है। ऐसे में सेजल उसे ढूंढने के लिए यहीं रुक जाती है तभी उसकी मुलाकात टूरिस्ट गाइड हैरी से होती है। जिसकी मदद से वो रिंग की तलाश करती हैं लेकिन इसी बीच सेजल और हैरी को एक-दूसरे से प्यार होने लगता है। हालांकि सेजल उसे बार-बार कहती है कि रिंग मिलते ही वो चली जाएगी। ऐसे में अब सेजल को रिंग मिलती है या नहीं? क्या फिर वो हैरी के साथ ही यूके में रुक जाती है? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

'जब हैरी मेट सेजल’ बुरी फिल्म नहीं है। ये बस सपाट है। इसकी कहानी में उतार-चढ़ाव नहीं है। कई बार फिल्म खिंचती हुई भी लगती है। इसका प्लॉट बहुत ही सीधा है

एक पंजाबी शख्स के किरदार में शाहरुख खान ज़बरदस्त लगे हैं। वो दिख भी अच्छे रहे हैं। उनके रोमांस और कॉमेडी में भी पुरानी कशिश दिख रही है। अनुष्का का किरदार शुरू से ही समझ में नहीं आता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News