''न्यूटन'' की सफलता के पीछे मां की आशीर्वाद : राजकुमार राव

9/25/2017 9:38:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को ऑस्कर में जगह मिल गई है। फिल्म को लेकर खूब तारीफें भी मिल रही हैं। राजकुमार जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था।फिल्म के लिए मिलने वाली वाहवाही और ऑस्कर में एंट्री को लेकर राजकुमार का कहना है कि यह सब उनकी मां की दुआओं के कारण है। राजकुमार ने कहा, “न्यूटन के साथ जो कुछ भी अच्छा हो रहा है, वह मेरी मां के आशीर्वादों के कारण है। मैं वास्तव में इस पर विश्वास करता हूं।”

दृश्यम फिल्म्स कंपनी की इस फिल्म का निर्माण मनीष मुंद्रा ने किया है और इसका निर्देशन अमित वी. मासुरकर ने किया था। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने नूतन कुमार उर्फ न्यूटन का किरदार निभाया है। न्यूटन नया लेकिन ईमानदार सरकारी क्लर्क है, जिसकी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के संकटग्रस्त नक्सलियों के प्रभाव वाले जंगली कस्बे में चुनावी ड्यूटी लगाई जाती है।

‘न्यूटन’ का 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था, जहां फिल्म ने विदेशी फिल्म श्रेणी में आर्ट सिनेमा का पुरस्कार जीता था। फिल्म ने हांगकांग फिल्म महोत्सव में भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का जूरी पुरस्कार जीता था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News