एयरपोर्ट पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ हुई बेहद शर्मनाक हरकत, वायरल हुआ ये वीडियो

12/1/2017 11:19:30 AM

मुंबई: हरियाणा की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर स्वदेश वापस लौट आई हैं। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपका सिर शर्म से झुक जायेगा।  मानुषी ने जब खिताब जिता तो उनके साथ मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल भी वहां मौजूद थे।

PunjabKesari

दोनों साथ ही भारत वापस आये। लेकिन, मुंबई एयरपोर्ट पर मानुषी के साथ कुछ लोगों ने ऐसी हरकत कर दी जो वाकई में बेहद शर्मनाक है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मानुषी के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बेकाबू हुए लोग मिलने के लिए भगदड़ मचाने लगे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, भारत की किसी महिला ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। मानुषी छिल्लर की उम्र अभी महज़ 20 साल है और आगे वो देश के लिए काफी कुछ कर सकती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया था। लेकिन, मानुषी छिल्लर के साथ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हो गया जो वाकई में बेहद शर्मनाक है।

PunjabKesari

देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं। मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले इसी साल 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब भी जीता था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि मानुषी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।उनकी उम्र 20 साल हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News