‘खतरों के खिलाड़ी’ में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे मनवीर गुर्जर!

3/19/2017 10:13:08 PM

मुंबई: टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो के बिग बॉस10 के विनर मनवीर गुर्जर के बारे में हमे एक और नया समाचार सुनने को मिल रहा है। जी हाँ अब पता चला है कि हमारे बिग बॉस के यह विनर जो के जल्द ही हमे टीवी के एक और रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन-8 में भी नजर आ सकते है। इसके बारे में आपको और भी अधिक जानकारी दे दे की यह शो हमे कलर्स शो पर नजर आने वाला है। इस शो में हमे मनवीर भी एक प्रतिभागी के रूप में हमे नजर आने वाले है।

बिग बॉस शो जीतने के बाद मनवीर रातों रात सितारे बन गए जिसके बाद उनकी लोकप्रिय छवि के चलते 'कलर्स' चैनल ने उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए संपर्क किया था।

मनवीर के डांसिंग रिऐलिटी शो नच बलिए में भी शामिल होने की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने शो में शामिल होने से साफ मना करते हुए कहा था कि उनकी छवि डांस रिऐलिटी शो से मेल नहीं खाती। मनवीर ने कहा कि डांसिंग शो में उन्हें लोग पसंद नहीं करेंगे। 

मनवीर के साथ-साथ बिग बॉस में उनके साथी रहे मनु पंजाबी और रोहन मेहरा को भी खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने के लिए संपर्क साधा गया था, लेकिन अभी उन दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबरें आई थीं कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने मनु पंजाबी को शो में शामिल होने के लिए कहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News