नितिभा को नहीं बल्कि इस महिला को डेट कर रहे हैं मनवीर गुर्जर!

3/15/2017 2:54:15 PM

मुंबई: 'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे नितिभा कौल को किस करते नजर आ रहे हैं। मनवीर  अपने रिश्तों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं। बिग बॉस के घर में नितिभा कौल से उनकी नजदीकियां थीं। घर से बाहर आने के बाद पता चला कि मनवीर पहले से शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। उसके बाद मनवीर और नितिभा को एक साथ पार्टी करते भी देखा गया। अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। 

हालांकि अब जो कुछ देखने को मिला है उसके मुताबिक मनवीर, नितिभा को नहीं बल्कि उनकी दोस्त और क्रिकेटर युवराज सिंह की एक्स भाभी अकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि दोनों को मुंबई के हार्ड रॉक कैफे में देखा गया। हालांकि दोनों के अलावा उस पार्टी में मोनालिसा, गौरव चोपड़ा, बानी जे, मनु पंजाबी, नवीन प्रकाश, करण मेहरा और नितिभा कौल भी थे, लेकिन पार्टी में मनवीर और अकांक्षा के एक साथ एंट्री ली। सूत्रों के मुताबिक मनवीर ने सुबह 5 बजे तक पार्टी की और अकांक्षा भी वहां उनका साथ देने की लिए रुकी थीं। नितिभा और अकांक्षा की दोस्ती बहुत गहरी है और नितिभा मुंबई में अकांक्षा के साथ शिफ्ट होने का भी सोच रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News