मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी बनाए थे खुद सेनेट्री पैड, अक्षय के चली नक्शे कदम

2/9/2018 4:58:30 PM

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हो गई है लेकिन आज उन्होंने पैड्स और पीरियड्स मुद्दे को बखूबी दिखाया है। ऐसे में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी पीरियड्स को लेकर देश भर में जागरुकता लाने का काम कर रही हैं। ऐसे में  मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल भी इस काम में पूरी तरह उनका साथ दे रही हैं। इसके साथ ही इन दोनों के साथ छह मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल विजेता भी इस काम में उनका यहयोग कर रही हैं।


पीरिड्स के दौरन सवच्छता को लेकर मानुषी मिस वर्ल्ड बनने से पहले काफी पहले से जागरुकता फैलाना चाहती थीं। देश भर में करीब 70 प्रतिशत महिलाएं आज भी पीरिड्स के दौरान पुराने कपड़े, प्लास्टिक, मिट्टी और राख जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मानुषी इसी को लेकर 'शक्ति' प्रोजेक्ट के जरिए सफाई के प्रति जागरुखता फैलाने का काम कर रही हैं।

PunjabKesari
 
मिस वर्ल्ड पीजेंट के ब्यूटी विद ए पर्पज कंपटीशन के दौरान मानुषी ने 'शक्ति' प्रोजेक्ट प्रजेंट किया था और इसकी विजेता भी रही थीं। इस दौराम मानुषी ने पैड्स भी बनाए थे। मानुषी छिल्लर और मिस वर्ल्ड संस्था ने आकार इनोवेशंस के हाथ मिलाया है। आकार इनोवेशंस एक ऐसी संस्था है जो बहुत ही सस्ते पैड्स का निर्माण करती है। इस संस्था को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

 
इसके साथ ही आकार संस्था अशिक्षित, अकुशल और सीमांत महिलाओं और लड़कियों को पैड्स बाने की ट्रेनिंग भी देती है। ये संस्था कई मल्टीनेशनल कंपनियों, एनजीओ और राज्या सरकारों से भी जुड़ी हुई है। मानुषी इन दिनो 'शर्म से आजादी' नाम के एक टूर पर हैं जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News