हिना नहीं बल्कि इस हसीना के लिए मनु पंजाबी ने लिख डाला ये रोमांटिक सॉन्ग

12/18/2017 10:47:21 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के 12 वें हफ्ते के वीकेंड के वार में जहाँ कंटेस्टेंट्स ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। वैसे कुछ समय पहले बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके मनु पंजाबी शो के 11वें सीजन में आए थे। उस दौरान उन्होंने हिना खान की जमकर तारीफ की थी और हिना को कहा था कि, ‘आप स्क्रीन पर बहुत अच्छे दिखते हो।’ हालांकि इसके बाद खुद सलमान ने शो पर मनु की टांग खींची थी। इसके बाद फैंस के बीच यह अंदाजा लगाया जाने लगा था कि हिना खान, मनु पंजाबी की सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं।

PunjabKesari

हाल ही में मनु पंजाबी ने कल रात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे आपस में बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए मनु पंजाबी ने लिखा है कि, ‘दोनों बहुत ही कमाल के दिख रहे हैं। सुपर गॉर्जियस शिल्पा शिंदे… तैनु सूट-सूट करदा। मनु के इस ट्वीट के बाद एक बात तो साफ हो जाती है कि उन्हें शो पर हिना से ज्यादा शिल्पा शिंदे पसंद आ रही हैं। न केवल शिल्पा का खेल बल्कि मनु को शिल्पा की खूबसूरती भी खूब भा रही है। हालांकि इस बात का पता शिल्पा को शो से बाहर आने के बाद ही चलेगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News