80 दशक की ''मंदाकिनी'' थी बेहद बोल्ड लेकिन अब देख पहचान नहीं पाएंगे आप

7/6/2017 11:53:40 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मंदाकिनी अपने बोल्ड और हॉट लुक से हमेशा चर्चा में रही हैं। 80 के दशक में लाखों लोग उनके दीवाने रह चुके हैं। मंदाकिनी ने 1985 में राज कपूर की फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद ही मंदाकिनी ज्यादा सुर्खियों में आई थी।

PunjabKesari

जीनत अमान के बाद मंदाकिनी ही एक एेसी एक्ट्रैस थी जिसने बोल्ड सीन दे कर सबको चौंका दिया था।

PunjabKesari

यह बोल्ड एक्ट्रैस अब काफी मोटी हो गई हैं इन्हेंं देख कोई पहचान नहीं सकता कि यह वहीं मंदाकिनी है। उम्र के साथ-साथ उनकी लुक भी काफी बदल चुकी है।

PunjabKesari

मंदाकिनी जब बॉलीवुड में आई तो उस वक्त उनकी उम्र 22 साल की थी। हिंदी सिनेमा में एंट्री करने से पहले साल 1985 में आई एक बांग्ला ‘अंतारेर भालोबाशा’ में भी काम कर चुकी है।

PunjabKesari

उनके बाद वह फिल्म ‘मेरा साथी’ में दिखी लेकिन उसके बाद राज कपूर ने मंदाकिनी को बड़ा ब्रेक देते हुए फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए साइन कर लिया। इस फिल्म रिलीज के साथ मंदाकिनी की किस्मत भी चमक गई।

PunjabKesari

बता दें कि मंदाकिनी के पिता ब्रिटिश थे और मां मुस्लिम थीं। मंदाकिनी का असली नाम यासमीन जोसेफ था। हिंदी फिल्मों में एंट्री पाने के लिए ‘यास्‍मीन जोसेफ’ ने नाम बदल बॉलीवुड की संसेशन गर्ल ‘मंदाकिनी’ बन गई।

PunjabKesari

जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग इमेज बनाई। उन्होंने साल 1990 में मंदाकिनी ने डॉ. कग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी कर ली। जिसके बाद वह मुंबई में रहने लगी। मंदाकिनी के दो बच्चे हैं, बेटा का नाम रब्बिल और बेटी का नाम रब्जे इन्नाया ठाकुर हैं।

PunjabKesari

फिलहाल मंदाकिनी दलाई लामा की अनुयायी हैं और तिब्बतन योगा का प्रशिक्षण देती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News