पति से अलग होकर एक्ट्रैस ने इस शख्स से रचाई शादी, करती हैं ये काम

2/6/2018 10:40:36 AM

मुंबई: साउथ एक्ट्रैस दिव्या उन्नी ने मुंबई बेस्ड इंजीनियर अरुण कुमार से शादी रचा ली हैं। ये शादी उन्होंने रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में श्री गुरुवायरप्पन मंदिर में की। शादी के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए हैं, जिनमें दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें दोनों फैमिली के मेंबर्स के अलावा क्लोज फ्रैंड्स ही शामिल हुए। 

PunjabKesari

दिव्या ने पहली शादी 2002 में उस वक्त की थी जब वो अपने करियर के पीक पर थीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर सुधीर शेखर से शादी कर ली और अमेरिका शिफ्ट हो गईं। हालांकि 2016 में कुछ मतभेदों के चलते दिव्या लीगली सुधीर से अलग हो गईं।

PunjabKesari

इसके पीछे वजह सुधीर की वेवफाई को माना गया। सुधीर से अलग होने के बाद दिव्या बच्चों अर्जुन और मीनाक्षी के साथ अमेरिका से कोच्चि लौट आईं।

PunjabKesari

बता दें कि दिव्या ने 'अमेरिकन जलाकम' से टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा वो ह्यूस्टन में ही अपना डांस स्कूल 'श्रीपदम्' स्कूल ऑफ आर्ट्स भी चलाती हैं। इसके अलावा दिव्या भरतनाट्यम, कुचिपुडी और मोहिनअट्टम की डांस ट्रेनर भी हैं।

PunjabKesari

उनके डांसिंग स्कूल की एक ब्रांच कोच्चि में चलती है। ऐसी खबरें भी आईं कि सुधीर नहीं चाहते थे कि दिव्या डांस स्कूल चलाएं। इसके बावजूद वो अपने फैसले पर कायम रहीं और नतीजा दोनों अलग हो गए। दो साल बाद दिव्या ने इंजीनियर अरुण कुमार से शादी करने का फैसला किया।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News