बिग बॉस में लव त्यागी हुए घर से बेघर, सुनकर टूट सकता है फैंस का दिल

1/6/2018 11:50:07 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 अपने आखरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कुछ दिनों बाद ही फिनाले होने वाला है और इस बार दर्शकों के साथ साथ घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट फिनाले को लेकर काफी कन्फ्यूज है। अब घर में केवल 6 ही कंटेस्टेंट बचे हैं जिनकी दिलों की धड़कन के साथ साथ उनके फैंस की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। इस हफ्ते के खत्म होते होते घर में सिर्फ पाँच ही सदस्य बचेंगे।

इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया काफी जटिल थी। इस बार नॉमिनेटेड सदस्य लव त्यागी, हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को शो के निर्माता मुंबई के एक मॉल में लेकर गए थे। हाल ही में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंटस को मॉल में वहाँ मौजूदा लोगों से लाइव वोट की माँग करनी थी। ये प्रक्रिया कल शाम को ही पूरी हो चुकी हैं और अब हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए है जो आपका दिल तोड़ सकती है। खबरों की मानें तो इस हफ्ते घर को जो कंटेस्टेंट टा-टा, बाय-बाय कहने वाला है वो कोई और नहीं बल्कि लव त्यागी हैं। 

बता दें कि विकास, शिल्पा और हिना मुंबई से ताल्लुक रखते हैं और जाहिर सी बात है कि उस मॉल में इनके फैंस ज्यादा तादाद में रहे होंगे। वहीं लव गुड़गाँव के रहने वाले हैं और उनका फैन वेस नॉर्थ इंडिया में ज्यादा है। लव के कई फैंस का गुस्सा शो के निर्माताओं पर भी निकला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News