''नच बलिए के बाद शायद ही कोई और रियालिटी शो करूं'': दिव्यंका त्रिपाठी

6/18/2017 9:48:04 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी का कहना है कि वह अब शायद ही किसी रियालिटी शो में नजर अाएंगी। हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने दिव्यंका से फेसबुक लाइव चैट किया। इसमें उन्होंने बताया कि नच बलिए के बाद और दूसरा रियालिटी शो करने का उनका कोई इरादा नहीं है। दिव्यंका कहती हैं, "हम नच की ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की है। कोई शो से बाहर जाता है और कोई रुकता है। इस शो के बाद मैं शायद ही कोई रियालिटी शो करूं, क्योंकि मैं एक्टिंग ही ज्यादा अच्छे से कर सकती हूं। इस तरह के प्लेटफॉर्म से मैं दोबारा नहीं जुड़ सकती।" 

बता दें कि दिव्यंका और विवेक दहिया डांस शो 'नच बलिए 8' के टॉप 3 फाइनलिस्ट्स में पहुंच चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News