जंजीरों से बंधी और जख्मी हालत में अनुष्का को देख अंदर से हिल जाएंगे आप

2/2/2018 4:18:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का हाल ही में नया टीज़र रिलीज किया गया है। इस टीजर में अनुष्का का हॉरर अंदाज आपको अंदर तक हिला कर रख देगा। टीज़र में अनुष्का लोहे के चेनों में बंधी हुईं एक बेड पर बैठी दिख रही हैं। इसके बाद कैमरा धीरे-धीरे उनके चेहरे से पैरों की तरफ आता है और अचानक ही अनुष्का के पैरों के नाखून बढ़ने लगते हैं। जहां बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी-बड़ी हीरोइनें रोमांटिक फिल्में करने में बिजी हैं, वहीं अनुष्का शर्मा एक हॉरर फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं।

 

बता दें कि अनुष्का शर्मा की फिल्म परी इस साल 2 मार्च के दिन रिलीज की जायेगी। इसी दिन पहले जॉन अब्राहम की नई फिल्म परमाणु आने वाली थी, जिसको अब 6 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News