Box Office पर फ्यूज हुई सलमान खान की ''ट्यूबलाइट'', ईद के दिन भी नहीं दिखा पाई कमाल!

6/27/2017 7:03:34 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रफ़्तार जारी है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ईद के दिन अच्छा बिज़नेस कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सोमवार को कलेक्शन और गिर गए। सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के हाल विदेश में भी ठीक नहीं हैं। फिल्म ने 22 करोड़ रुपए की ही कमाई विदेश में की है, जबकि भारी डंका था कि न्यूयाॅर्क के टाइम्स स्क्वेअर पर इसके बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगे हैं। 

तमाम देशों में इसे 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। भारत में ईद पर भी इसकी कमाई वीकेंड जैसी ही रही यानी 20 करोड़ के करीब। कबीर खान की फिल्म टिकट खिड़की पर बेहतर स्थिति में नहीं आ पा रही है। लग रहा था ईद को यह अच्छी कमाई कर लेगी, लेकिन एेसा हो नहीं पाया। 

शुक्रवार से जो इसने 21 करोड़ की रेंज पकड़ी है, वहीं मंडे तक कायम रही। मंडे को इसे 19.09 करोड़ रुपए मिले। संडे को इसे 22.45 करोड़ रुपए की रकम हासिल हुई थी। शनिवार की कमाई 21.17 करोड़ रही थी। शुक्रवार को इसे 21.15 करोड़ मिले थे। चार दिन की कुल कमाई 83.86 करोड़ के करीब है। 

 

जानकार मान रहे थे कि इसे 30 करोड़ रुपए पहले दिन मिलना चाहिए थे। कमजोर फिल्म और खराब प्रचार से एेसा हो नहीं पाया। 

बता दें कि सलमान खान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी, जिसने 40.35 करोड़ पहले दिन कमाए थे। उनकी पिछली रिलीज 'सुल्तान' ने शुरूआती दिन 36.54 करोड़ की रकम हासिल की थी। 

'ट्यूबलाइट' को इंडिया के बाहर करीब 1000 थियेटर मिले। भारत में ये फिल्म 4400 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई। भारत और चीन के बीच युद्ध के दौरान की इस इमोशनल कहानी में सलमान खान, लक्ष्मण सिंह बिष्ट के किरदार में हैं जबकि उनके रियल लाइफ ब्रदर सोहेल खान ने भरत सिंह बिष्ट की भूमिका निभाई है। 

कबीर खान के निर्देशन में बनी 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान के अलावा सोहेल खान, चीनी एक्ट्रेस झूझू, चाइल्ड आर्टिस्ट मार्टिन रे ने अहम किरदार निभाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News