करण जौहर का खुलासा- इस वजह से हो सकता है रणवीर-दीपिका का ब्रेकअप

3/17/2018 8:37:17 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। जिन फिल्मों में इन्होंने काम किया, वह सुपरहिट रहीं। इसके बाद दोनों में कुछ ऐसी नजदीकियां बढ़ीं कि बात शादी तक पहुंच गई। बॉलीवुड में इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी पसंद करते हैं। पिछले दिनों इस जोड़े के जल्द शादी के बंधन में बंध जाने की खबरें आ रहीं थीं। लेकिन इन कपल को लेकर करण जौहर ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि इस बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वज‍ह से ब्रेकअप हो सकता है।

रणवीर-दीपिका के रिलेशन पर करण जौहर ने रेडियो शो पर बात की। हाल ही में उनके रेडिया शो में 'reverse rapid fire' राउंड शुरू हुआ। तभी एक कॉलर ने करण से सवाल किया कि कौन से बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है?

इस सवाल के जवाब में करण ने कहा, मुझे लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखकर ऐसा लगता है दोनों को हमेशा एक-दूसरे की जरूरत होती है।लेकिन काम में बिजी होने के चलते टाइम दे पाना दोनों के लिए मुश्कि‍ल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News