शराब के नशे में बेकाबू कपिल शर्मा ने कर दी सुनील ग्रोवर की पिटाई

3/19/2017 12:43:03 PM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा काफी चर्चा में है। पिछले कुछ समय से कपिल शर्मा की बाकी टीम मैंबर्स के साथ फाइट की ख़बरें मीडिया में आ रही हैं। ऐसी चर्चा है कि शराब के नशे में वह जल्दी आपा खो बैठते हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात सामने यह आ रही है कि गुरुवार रात जब वह ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे, तब फ्लाइट में उन्होंने कलीग सुनील ग्रोवर के साथ जमकर झगड़ा किया। वे सुनील को गालियों पर गालियां दिए जा रहे थे।

सूत्रों क् मुताबिक बिना किसी बात के कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को गालियां देनी शुरू कर दीं। इस दौरान सुनील यह सोचकर सब कुछ चुपचाप सुनते रहे कि कपिल भड़ास निकालने के बाद शांत हो जाएंगे। लेकिन कपिल और ज्यादा गुस्सा हो गए। उनकी तेज-तेज गालियां फ्लाइट के पूरे केबिन में सुनाई दे रही थीं। इसके बाद कपिल ने सुनील के साथ मारपीट करने लगे। जब मामला बढ़ने लगा तो फ्लाइट अटेंडेंट्स बीच-बचाव के लिए दौड़े। अटेंडेंट्स कपिल को पकड़ना चाहते थे। लेकिन क्रू मैंबर्स के साथ जा खड़े हुए सुनील ने उनके शराबी बिहेवियर को नजर अंदाज करने को कहा।

बता दें कि कपिल मे कहा- मेरे और सुनील के बीच लड़ाइयां होती रहती हैं। लेकिन वह बहुत मैच्योर है। हम दोनों के बीच सब सही है। कोई मनमुटाव नहीं है। हम दोनों में काफी मस्ती होती रहती है। सब सही हो जाएगा। वहीं, जब सुनील से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, "यह बहुत ही पर्सनल मैटर है। मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता। शो छोड़ने वाली बात सही नहीं है।" 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News