काजोल ने कुछ इस अंदाज में बेटे को किया बर्थडे विश, वायरल हो रही हैं तस्वीर

9/14/2017 2:16:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस काजोल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस फोटो में काजोल और उनके बेटे युग देवगन नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, एक फोटो शेयर करते हुए काजोल ने अपने बेटे युग को बर्थडे विश किया हैं। काजोल ने खुद अपने सोशल अकाउंट से ये फोटो शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने ने कैप्शन में लिखा हैं, इसी तरह जीवन में फन करते रहना, Happy birthday milk moustache कहकर बर्थडे विश किया हैं। काजोल ने इसे कुछ ही घंटो पहले शेयर किया हैं, लेकिन अब तक इसे कई लोगों ने देखा हैं और लाइक किया हैं। काजोल और उनके बेटे युग इस फोटो में एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। 

PunjabKesari


बता दें कि काजोल और अजय के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम नायसा देवगन और छोटे बेटे का नाम युग देवगन हैं। साल 1999 में बॉलीवुड के खूबसूरत कपल काजोल-अजय की शादी हुई थी। इसके बाद बड़ी बेटी नायसा का जन्म हुआ। नायसा अभी 13 साल की हैं। काजल अक्सर अपने बच्चों की फोटो सोशल साइट पर शेयर करती रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News