नेशनल अवॉर्ड्स सेरेमनी में जाह्नवी के रुप में दिखीं श्रीदेवी की झलक, मां की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

5/4/2018 11:45:24 AM

मुंबईः गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 65वें नेशनल अवॉर्ड्स का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। इस मौके पर श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' के लिए  बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया जिसे ग्रहण करने के लिए बोनी कपूर दोनों बेटियों जाह्नवी और ख़ुशी के साथ पहुंचे।

PunjabKesari

इस दौरान जाह्नवी कांजीवरम साड़ी पहने हुए नजर आईं। बताया जा रहा है कि जाह्नवी ने अपनी मां की 6 साल पुरानी साड़ी पहनी हुई थी।

PunjabKesari

दरअसल, श्रीदेवी ने यह साड़ी जून 2012 में साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण की शादी के दौरान पहनी थी।

PunjabKesari

यह शादी हैदराबाद में हुई थी और श्रीदेवी पति बोनी कपूर के साथ रामचरण और उनकी दुल्हन उपासना कमिनेनी को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। 

PunjabKesari

बता दें कि 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी का निधन हो गया था। पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी के अचानक हुई मौत से उदास है। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने मिलकर दोनों छोटी बहनों को संभाला।

PunjabKesari

उस समय अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ थे। जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद इनके रिश्ते में काफी चेंज आ गया है।  जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News