फेमस हेयर ड्रैसर जावेद हबीब बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

9/6/2017 12:15:15 PM

फेमस हेयर ड्रैसर जावेद हबीब की तबियत खराब होने की खबर मिली है। वह अस्पताल में भर्ती है। वो हरियाणा के यमुनानगर में एक सैलून का उदघाटन करने गए थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। हालांकि उन्हें हुआ क्या यह साफ़ नहीं हो सका है। 

जावेद हबीब को यमुनानगर में एक सैलून के उद्घाटन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाना था। लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में जाने से पहले सीने में तेज दर्द हुआ। वो गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।


बता दें कि जावेद हबीब बॉलीवुड के फेमस हेयर ड्रेसर हैं। वो सनसिल्क के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। देशभर में जावेद के करीब 200 सैलून चल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News