जावेद अख्तर ने ऐसे बनाई बॉलीवुड में अपनी पहचान, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

1/18/2018 12:15:40 AM

मुंबईः कवि, गीतकार और लेखक जावेद अख्तर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। उनकी पढ़ाई लखनऊ में हुई। जावेद अख्तर के पिता निसार अख्तर बॉलीवुड गीतकार और कवि थे और उनकी मां सफिया अख्तर भी एक सिंगर, टीचर और लेखिका थीं। 

 

जावेद अख्तर फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सलीम के साथ उनकी जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं और 70 से 80 के दशक में दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर थी। दोनों ने एक साथ फिल्म अंदाज, यादों की बारात, जंजीर, दीवार, हाथी मेरे साथी और शोले की पटकथा लिखी हैं। 

 

लगभग तीन दशक से अपने गीतों से संगीत जगत को सराबोर करने वाले महान शायर और गीतकार जावेद अख्तर के रूमानी नज्में आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है जिन्हें सुनकर श्रोताओं के दिल से बस एक ही आवाज निकलती है ..जब छाये तेरा जादू कोई बच ना पाए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News