Video: श्रीदेवी के जाने के बाद बेटी जाह्नवी ने यहां मनाया अपना बर्थडे, देखें वीडियो
3/6/2018 8:17:26 PM
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने अपना 21 वां जन्मदिन अनाथालय में समय बिताकर मनाया। इस परंपरा की शुरूआत श्रीदेवी ने बरसों पहले की थी। ताकि वो गरीबों और बेसहारा बच्चों की मदद कर सके। वैसे भी श्रीदेवी अक्सर मदद की उम्मीद लगाए लोगों को मायूस नहीं करती थी। बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में आखिरी सांस ली थी। बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थी। समारोह खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ दिन दुबई में ही रुकने का प्लान बनाया था। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के हवाले से कोमल नाहटा ने ब्लॉग में लिखा, श्रीदेवी के रुकने की वजह बेटी जाह्नवी के लिए शॉपिंग करना था।
#Janhvikapoor pays a visit to an old age home on her 21st birthday. pic.twitter.com/xUtHkD9X5G
— Filmfare (@filmfare) March 6, 2018
कोमल नाहटा ने बोनी कपूर से बातचीत के आधार पर बताया कि आखिर उस दिन श्रीदेवी के साथ कमरा नंबर 2201 में क्या हुआ था और रुकने की वजह क्या थी ? कोमल नाहटा ने बताया था कि श्रीदेवी के पास बेटी जाह्नवी की शॉपिंग के लिए एक लंबी लिस्ट थी। यह लिस्ट उनके मोबाइल पर सेव थी।
हालांकि इस बात का पता नहीं चला है कि श्रीदेवी खासतौर से जाह्नवी के बर्थडे के लिए ही शॉपिंग करनेवाली थी। जाह्नवी का आज 6 मार्च को 21वां जन्मदिन है। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद श्रीदेवी बेटी के बर्थडे की शॉपिंग करने के लिए दुबई में रुक गई थीं और उनके साथ यह हादसा हो गया।
श्रीदेवी जाह्नवी की मां के साथ ही उनकी सबसे बड़ी राजदार और मेंटर भी थीं। ऐसे में मां के बिना अपना पहला बर्थडे जाह्नवी, उनकी ही शुरू की गई परंपरा को निभाकर कर रही हैं।