बेस्टी की शादी में लहंगा पहन पहुंची जैकलीन हुई ट्रोल, लोगो ने कहा सोनम कपूर का लहंगा
5/9/2018 11:13:42 AM
मुंबई: बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा कल शादी के बंधन बंध गए। दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सोनम की बेस्टी जैकलीन फर्नांडिज ने भी बोल्डनेस का खूब तड़का लगाया।
इस दौरान वह बेबी पिंक कलर की लहंगा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन हाल ही में अपनी ड्रेस की वजह से वह सोशल साइट पर काफी ट्रोल हो रही हैं।
जैकलीन ने जो लहंगा सोनम की शादी में पहना था लोग उस लहंगे को सोनम का बता रहे हैं।
जैकलीन को ट्रोल करते हुए लोगों ने सोशल साइट पर एक तस्वीर भी शेयर की हैं जोकि काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनम ने भी पिंक कलर का लहंगा पहना है।
दरअसल, जैकलीन ने सोनम की शादी में जो लहंगा पहना है उसे सोनम ने एक मेगजीन की शूटिंग के वक्त पहना था। जैकलीन द्वारा पहने गए लहंगे को डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है।
इतना ही नहीं जैकलीन से पहले सोनम अनीता के इसी लहंगे में फोटोशूट करवा चुकी है।
हालांकि, अगर आप ध्यान से देखेंगे तो दोनों के लहंगे में बस चोली का फर्क है। वैसे दोनों का लहंगा एक जैसा ही लग रहा है।