मर्सिडीज में भी बैठकर लोग सड़क पर थूकते हैं, यह सोच की बात है: भूमि पेडनेकर

10/3/2017 10:18:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस भूमि पेडनेकर हाल ही में हुए इंडिया टुडे द्वारा आयोजित सफाईगीरी प्रोग्राम में पहुंची। इस पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत की इस मुहिम की शुरुआत बहुत जरूरी थी। देश में बदलाव आना बहुत जरूरी है। हमें सफाई के प्रति अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। हमें सरकार और अधिकारियों को इज्जत देनी चाहिए। रिश्वत देने का एटीट्यूड बदलना चाहिए। लोग सोचते हैं कि कुछ भी गलत कर के रिश्वत देकर बच जाएंगे।

 बॉलीवुड जर्नी के बारे में बताते हुए भूमि ने कहा कि मैंने यहां ज्यादा संघर्ष तो नहीं किया लेकिन स्टीरियोटाइप को तोड़ा है और आगे भी तोड़ते रहूंगी। पहले यहां हीरोइनों की एक इमेज बन जाती थी और वो उसी में बंध के रह जाती थीं। लेकिन मैं अब इसे तोड़ रही हूं। औरतें ज्यादा जिम्मेदार होती हैं। अगर उन्हें परिवार में कोई कुछ गलत करता दिख रहा है तो उन्हें रोको, मना करो। हिम्मत करने से ही आगे तक पहुंचोगी।

आगे वह कहती है कि उन्होंने यह भी कहा कि कूड़ा फेंकने पर भारी जुर्माना लगाना चाहिए, लेकिन सिर्फ जुर्माना लगाने से ही कुछ नहीं होगा। लोगों को इसे फॉलो भी करना चाहिए। दूसरे देश के लोग नियमों को अच्छे से फॉलो करते हैं। जब लोगों की पॉकेट ढ़ीली होगी तभी वो सुधरेंगे। लोग मर्सिडीज में बैठकर भी सड़क पर थूकते हैं। वह पढ़ाई नहीं बल्कि सोच की बात है। लोगों में जागरुकता होनी चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News