लंच डेट पर ईशान खट्टर से दूर भागती नजर आईं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें
2/24/2018 10:33:30 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्री देवी के बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर 'धड़क' फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ लंच डेट पर एक साथ देखा गया।
तस्वीरों में हर बार की तरह दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आए। इस दौरान दोनों कैजुअल कपड़े पहने हुए बेहद स्टाइलश लुक में नजर आए।
दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं बताया जाता है कि दोनों का अफेयर चल रहा है लेकिन जाह्नवी और ईशान ने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया।
बता दें कि जाह्नवी 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म पहले इस साल 6 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 20 जुलाई कर दी गई है।