कभी इस एक्टर ने लिया धर्म बदलने का फैंसला, मुश्किल समय में इस इंसान ने दिया साथ

1/7/2018 12:37:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान आज 50 साल के हो गए हैं। फिल्मों में उनके हर किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। उन्होंने अपने बिंदास किरदारों से इंडस्ट्री में अलग ही पहचान बनाई है। आज हम आपको इरफान के बर्थडे पर कुछ खास बातें बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोगों को पता हो। 

PunjabKesari

1. इरफान खान जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में 7 जनवरी, 1967 का जन्मे थे। पूरा नाम शाहबजादे इरफान अली खान है।

2. उनके जन्मदिन पर एक अजब किस्सा सामने आया। पठान परिवार के होने के बावजूद इरफान बचपन से ही शाकाहारी हैं। इसलिए उनके पिता उन्हें हमेशा यह कहकर चिढ़ाते थे कि पठान परिवार में ब्राह्मण पैदा हो गया।

PunjabKesari

3. एनएसडी से प्रशिक्षण लेने के बाद इरफान ने दिल्ली से मुंबई का रुख किया और वहां जाकर कई सारे टीवी सीरियल्स में काम किया।

4. कहा जाता है कि स्ट्रगल के दिनों में इरफान का साथ उनकी एनएसडी की क्लासमेट सुतपा सिकंदर ने दिया। जब इरफान के पास खाने के पैसे नहीं होते थे तो वो अपने घर से उनके लिए टिफिन लेके आती थीं।

PunjabKesari

5. इरफान ने जब सुतपा सिकंदर से शादी का फैसला किया तो वो उनके लिए धर्म बदलने के लिए भी तैयार हो गए थे। सुतपा सिकंदर हिंदू थीं और इरफान को धर्म परिवर्तन में कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन सुतपा सिकंदर के घरवालों को उनकी शादी से कोई ऐतराज नहीं था तो फिर इरफान को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ी। इरफान ने 23 फरवरी 1995 को एनएसडी ग्रेजुएट 'सुतपा सिकंदर' से विवाह रचाया। उन्हें दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

6. इरफान खान ने अपने 28 साल के फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय रहे हैं। उन्हें हमने 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'स्पाइडर मैन' जैसी फिल्मों में देखा है।

PunjabKesari

7. इरफान खान को फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2011 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News