Pics: इस खबर से केंडल जेनर ने अपने फैंस को किया हैरान

11/15/2016 2:42:19 PM

लॉस एंजलिस: मॉडल केंडल जेनर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, केंडल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लिखा है, "माफ कीजिए, यह पेज अब नहीं है।"

केंडल के ट्विटर और फेसबुक अकाउंट्स अब भी एक्टिव हैं। हालांकि अभी उन्होंने इन दोनों में से किसी भी सोशल मीडिया साइट पर अपना इंस्टाग्राम खाता बंद करने के बारे में कुछ नहीं कहा है। फैंस को बेसब्री से लोगों को इसे लेकर किसी जानकारी का इंतजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News