जायरा वसीम को इस "पहलवान" ने किया सपोर्ट, पुलिस को मिली आरोपी की जानकारी

12/10/2017 2:19:25 PM

मुंबई: फिल्म ‘दंगल’ से सुर्खियों में आई एक्ट्रैस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके चलते हाल ही में जायरा के साथ छेड़खानी करने वाले यात्री के बारे में सारी जानकारी मुंबई पुलिस और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और DGCA को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ये यात्री भारतीय ही है। पुलिस जल्द से जल्द इस यात्री तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एयरलाइन कंपनी ने क्रू मेंबर्स के बयान भी ले लिए हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर रोते हुए एक लाइव वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती बताई है। जायरा ने आरोप लगाया कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत कीं। जायरा ने कहा कि यह बहुत भयानक है। उसने कहा कि वह फ्लाइट में ही उस शख्स का वीडियो बनाना चाहती थीं लेकिन रोशनी कम होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाई। जायरा के साथ हुई इस हरकत से सबको काफी दुख पहुंचा है। जिसके चलते  देश की जानी मानी महिला रेस्लर गीता फोगाट ने जायरा के साथ हुई इस घटना को शर्मसार बताया है। उन्होंने ट्वीट किया है। इसके अलावा DCW की चीफ स्वाती मलाइलाल ने ट्वीट कर इस घटना को अत्यधिक निंदनीय बताया। इसके अलावा गीता की बहन बबीता फोगाट ने भी जायरा के साथ हुई इस हरकत की कड़ी शब्दों में निंदा की हैँ। उन्होंने वीडियो शेयर करके लड़कियों को कुछ खास बातें बताई है और अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News