30 साल की हुई इलियाना, इस शख्स को कर रही है डेट

11/1/2017 3:47:27 PM

मुंबई: 1 नवंबर 1987 को जन्मी इलियाना डिक्रूज आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई के माहिम में एक रोमन केथौलिक रोनाल्डो डिक्रूज और समीरा के घर हुआ था। इलियाना का बचपन आधा मुंबई में और आधा गोवा में बीता है। जब वो 10 साल की थी तब परिवार मुंबई से गोवा  में शिफ्ट हो गया था।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो इलियाना ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही हैं। अपने रिलेशनशिप को वे स्वीकार कर चुकी हैं। उन्हें कई बार अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखा जाता है।

PunjabKesari

शुरुआत में इलियाना ने मॉडलिंग, फोटो शूट और रैंप वॉक की। उन्हें पहचान दिलाने का काम किया फेयर एंड लवली के विज्ञापन ने जिसे फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

साल 2006 में इलियाना ने तेलुगू फिल्म देवदासु के जरिए अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें साउथ के फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। बॉलीवुड में इलियाना के करियर की शुरुआत हुई अनुराग बसु की बर्फी के जरिए। जिसमें रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News