10 साल बाद सामने आया रितिक-ऐश्वर्या की 'जोधा अकबर' का पोस्टर

2/16/2018 9:41:36 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' 15 फरवरी 2008 में रिलीज हुई थी और आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 10 साल हो चुके हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए थे। 

 

इस मौके पर फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि यह एक खुशनुमा एहसास है कि फिल्म 'जोधा अकबर' अभी भी दर्शकों को आकर्षित करती है। गोवारिकर ने फिल्म के ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को ट्वीट किया।  पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह वास्तव में एक खुशनुमा एहसास है कि 'जोधा अकबर' आज भी दर्शकों को आकर्षित करती है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी। मैं इतना प्यार लुटाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपके साथ एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को साझा कर रहा हूं। 'जोधा अकबर' के दस साल।"

15 फरवरी साल 2008 को रिलीज हुूई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर की मशहूर फिल्मों में से एक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News