यो-यो हनी सिंह ने इस मामले में बादशाह को छोड़ा पीछे

9/21/2017 2:18:01 PM

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में यो-यो हनी सिंह को भारत का सबसे लोकप्रिय गीतकार माना जाता है। रैप के लिए प्रसिद्ध गायक हनी सिंह ने ट्विटर पर 4 मिलियन फोलवर्स का आंकड़ा पार किया है। 

फेसबुक अकाउंट पर 30 मिलियन से अधिक फोलवर्स हैं जिस कारण हनी सिंह को भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में से एक माना जाता है। यह सभी के लिए भी दिलचस्प है क्योंकि पिछले 2 वर्षों से हनी सिंह का कोई भी बड़ा गाना रिलीज़ नहीं हुआ है। फिर भी यो यो हनी सिंह के फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है।

बॉलीवुड में वैसे इस समय बादशाह के रैप चल रहे हैं, लेकिन प्रसिद्धि के मामले में वह हनी सिंह से काफी पीछे हैं। ट्विटर पर उनके फोलवर्स 1.76 मिलियन हैं जब भी भारत में रैप जा हिप्प-हप म्यूज़िक का नाम आता है तो सभी के दिमाग में पहला नाम हनी सिंह का ही होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News