यह हॉलीवुड अभिनेता करना चाहता है करण सिंह ग्रोवर के साथ काम

9/6/2017 6:53:39 PM

मुंबईः अब बॉलीवुड एक्टर का CRAZE हॉलीवुड के ऊपर भी भारी पड़ने लगा है। जी हां, सही सुना आपने। हालही में हॉलीवुड के एक्टर ली चार्ल्स अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से बेहद प्रभावित है। 

 

बता दें ली चार्ल्स 'ब्रदरहुड', 'ड्रैकुला अनटोल्ड', 'फाइनल स्कोर' और 'एक्सीडेंट मैन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। चार्ल्स का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करना सम्मान की बात है। उन्होंने करण के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, इसमें वे नाक में नोज पिन पहने नजर आ रहे हैं। किक बॉक्सिंग चैंपियन चार्ल्स ने कहा, 'करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करना गर्व की बात है। वे एक बेहतरीन और मजेदार कलाकार हैं। हमने शानदार ढंग से सीन फिल्मया है। फिर से धन्यवाद और शूटिंग के शेष हिस्सों के लिए शुभकामनाएं।

 

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करण ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे भाई ली चार्ल्स हमारी भावनाएं एक जैसी है। मुझे खुशी है कि हमने साथ काम किया। तुम्हारा प्यारा गुलाबी चेहरा याद आ रहा है। जल्द ही फिर मिलेंगे!" अंकुश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ, के .के. मेनन, नील नितिन मुकेश और संदीपा धर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

गौरतलब है कि हालही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की तस्वीरें तो योगा करते नजर आए थे। इससे पहले भी दोनों कई बार वर्कआउट साथ में करते हुए तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इनकी जोड़ी वाकई बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी में से एक है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News