अॉनस्क्रीन बेटे के प्यार को हिना खान ने किया सपोर्ट, एेसे करवाई GF के लिए शॉपिंग

2/18/2018 2:04:53 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कजिन्स का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा और कांची सिंह की लव स्टोरी को 2 साल होने वाले हैं।

PunjabKesari

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कांची ने बताया कि जब हिना दी को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तो वो बहुत खुश हुईं और उन्होंने हमारा बहुत सपोर्ट किया। जब रोहन और हिना दी इवेंट्स के लिए लंदन और एमस्टर्डम गए थे, तब मेरे लिए गिफ्ट सेलेक्ट करने में हिना दी ने रोहन की बहुत मदद की थी।

PunjabKesari

हिना की अपने रिश्ते में अहमियत के बारे में बात करते हुए रोहन ने कहा- सबको ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हमारे रिश्ते के बारे में पता चला था, लेकिन जब हिना दी को इस बारे में पता चला तो वो बहुत खुश हुईं।

PunjabKesari

जब मैं एमस्टर्डम में कांची के लिए गिफ्ट खरीदना चाहता था तो हिना दी ने कपड़ों के कलर और साइज सबका ध्यान रखते हुए मुझे शॉपिंग करवाई थी। कांची ने तुरंत कहा- हमारी लव स्टोरी में हिना दी का अहम रोल है। उन्होंने हमारा बहुत साथ दिया।

PunjabKesari

बता दें कि रोहन और कांची में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर प्यार हुआ था। सीरियल में रोहन, हिना के बेटे के रोल में थे। बताया जाता है कि रोहन और कांची, हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी के भी बहुत करीब हैं।  ये सभी अक्सर अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैँ।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News